Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » नगवा टोल प्लाजा पर मनमानी का आरोप, स्थानीय वाहनों से वसूला जा रहा टोल

नगवा टोल प्लाजा पर मनमानी का आरोप, स्थानीय वाहनों से वसूला जा रहा टोल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नगवा टोल प्लाजा पर मनमानी का आरोप, स्थानीय वाहनों से वसूला जा रहा टोल।

Hazaribagh:हजारीबाग के नगवा टोल प्लाजा को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि जहां हजारीबाग जिले के वाहनों के लिए टोल फ्री की व्यवस्था है, वहीं कुछ स्थानीय वाहनों से जबरन टोल वसूला जा रहा है।वाहन चालकों का कहना है कि जब वे टोल देने से मना करते हैं और टोल फ्री नियम की बात करते हैं, तो टोल प्लाजा के कुछ कर्मचारी गाली-गलौज करने लगते हैं। इतना ही नहीं, कई लोगों ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा मारपीट की धमकी भी दी जाती है और यहां तक कहा जाता है कि “गोली-बम से उड़ा देंगे।”इस तरह की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा पर नियमों का पालन नहीं हो रहा है और कर्मचारियों का व्यवहार भी ठीक नहीं है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से इस मामले की जांच कराने तथा टोल प्लाजा पर हो रही मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

रिपोर्ट: आशीष यादव 

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग तेज, ट्रेलर से पहले ही US में करीब 1 मिलियन डॉलर की कमाई

‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग तेज, ट्रेलर से पहले ही US में करीब 1 मिलियन डॉलर की कमाई राष्ट्रीय समाचार डेस्क:आदित्य धर के निर्देशन में

नगवा टोल प्लाजा पर मनमानी का आरोप, स्थानीय वाहनों से वसूला जा रहा टोल

नगवा टोल प्लाजा पर मनमानी का आरोप, स्थानीय वाहनों से वसूला जा रहा टोल। Hazaribagh:हजारीबाग के नगवा टोल प्लाजा को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी

जलकुंभी से पट गई हजारीबाग झील, पानी की जगह दिख रहा मैदान जैसा नजारा

जलकुंभी से पट गई हजारीबाग झील, पानी की जगह दिख रहा मैदान जैसा नजारा। हजारीबाग:हजारीबाग की ऐतिहासिक और खूबसूरत झील इन दिनों जलकुंभी की समस्या

हजारीबाग के बड़कागांव में डबल मर्डर, कोयला व्यवसायी की हत्या, भागते अपराधियों की गाड़ी से ग्रामीण की मौत

हजारीबाग के बड़कागांव में डबल मर्डर, कोयला व्यवसायी की हत्या, भागते अपराधियों की गाड़ी से ग्रामीण की मौत हजारीबाग:हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के

Live Cricket

error: Content is protected !!