नगर निगम चुनाव 2026: मतगणना की तैयारी पूरी, कल होगी काउंटिंग।

हजारीबाग: नगर निगम चुनाव 2026 के तहत कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र का उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री शशि प्रकाश सिंह ने निरीक्षण कर अंतिम तैयारियों की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश नियंत्रण, बैरिकेडिंग, मीडिया सेंटर, सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था सहित मतगणना कर्मियों के लिए आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए।गौरतलब है कि हजारीबाग नगर निगम के 36 वार्डों में हुए चुनाव की मतगणना 27 फरवरी को निर्धारित है। इसके लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।उपायुक्त ने बताया कि मतगणना के दौरान पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा तथा केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। मीडिया कर्मी बाजार समिति परिसर में बने मीडिया सेंटर तक ही मोबाइल फोन ले जा सकेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से मतगणना के दिन विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे










