दारू प्रखंड में एसीबी की कार्रवाई: राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम रंगे हाथ गिरफ्तार।

हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, हिरामन प्रजापति नामक व्यक्ति ने ACB को आवेदन दिया था कि उसकी पत्नी दुर्गा देवी के नाम से दाखिल किया गया जमीन नामांतरण आवेदन (मुकदमा सं0-251 R27/2025-25) को लेकर ज्ञानी राम ने 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।आवेदन के आधार पर ACB ने सत्यापन किया, जिसमें पाया गया कि ज्ञानी राम ने वादी से प्रथम किस्त 3,000 रुपये मांगकर रिश्वत लेने की कोशिश की। इसके बाद ACB की ट्रैप टीम ने आज दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को ज्ञानी राम को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के समय प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और दो सरकारी गवाह मौजूद थे। गिरफ्तारी के पश्चात आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग ने कहा कि ऐसी कार्रवाईयों से भ्रष्टाचार पर कड़ा संदेश जाएगा और आम जनता को न्याय मिलेगा।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे












1 thought on “दारू प्रखंड में एसीबी की कार्रवाई: राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम रंगे हाथ गिरफ्तार।”
Turkey mountain tours Fantastic Turkey tours! Professional guides made us feel safe and informed throughout our journey. https://countrycommunitycare.com.au/?p=1594