तिरंगे के अपमान के आरोप में घिरे हार्दिक पंड्या, वकील ने पुलिस में दी शिकायत

राष्ट्रीय समाचार डेस्क:भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या कानूनी विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। पुणे के अधिवक्ता वाजिद खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 8 मार्च को अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान हार्दिक पंड्या ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया।शिकायत के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हार्दिक पंड्या तिरंगे को कंधे पर लपेटे हुए मैदान में नाचते और दौड़ते हुए जश्न मनाते दिख रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि समारोह के दौरान वह अपनी कथित प्रेमिका महीका शर्मा के साथ मंच पर लेटे हुए भी दिखाई दिए, जबकि तिरंगा उनके ऊपर लिपटा हुआ था।एएनआई से बातचीत में अधिवक्ता वाजिद खान ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम 1971 के तहत तिरंगे का सम्मान किया जाना चाहिए और इसी आधार पर उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है, हालांकि इस मामले में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











