तस्करों के चंगुल से आज़ाद हुआ दुर्लभ पक्षी, वन विभाग की बरही में छापेमारी

हजारीबाग/बरही :बरही थाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार से दुर्लभ प्रजाति के पक्षी को बरामद किया। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के मुताबिक, बरामद पक्षी अपनी अनोखी आदतों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद दुर्लभ और खास माना जाता है। यह पक्षी अपने बच्चों के लिए प्राकृतिक रूप से “डायपर” जैसी व्यवस्था करता है, जिसकी वजह से इसकी विदेशों में भारी मांग रहती है।वन विभाग की टीम ने जिस वाहन से पक्षी को बरामद किया, उस पर महाराष्ट्र की नंबर प्लेट लगी हुई थी। जांच में वाहन का पंजीकरण नंबर भी फर्जी पाया गया। अधिकारियों को शक है कि यह तस्करी किसी बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है।बरामद पक्षी को सुरक्षित रखकर वन्य प्राणी केंद्र भेजा गया है। वहीं, पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है।गौरतलब है कि हजारीबाग और उसके आसपास का इलाका लंबे समय से दुर्लभ प्रजातियों की तस्करी के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। इस वजह से वन विभाग लगातार निगरानी और छापेमारी की कार्रवाई करता रहता है।वन विभाग ने साफ किया है कि आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने की दिशा में जांच जारी है।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे












2 thoughts on “तस्करों के चंगुल से आज़ाद हुआ दुर्लभ पक्षी, वन विभाग की बरही में छापेमारी”
jf3bqq
jf3bqq