Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » झारखंड बोकारो एनकाउंटर,एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त

झारखंड बोकारो एनकाउंटर,एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड बोकारो एनकाउंटर,एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त

बोकारो :-झारखंड के बोकारो ज़िले में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें आठ नक्सली मारे गए। यह एनकाउंटर लालपनिया थाना क्षेत्र के लुगू और झुमरा पहाड़ी के घने जंगलों में अंजाम दिया गया। सुरक्षाबलों को इस ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है, क्योंकि मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये का इनामी विवेक, साहेब राम मांझी और अरविंद यादव भी शामिल हैं।मुठभेड़ सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुई, जब CRPF और झारखंड पुलिस की विशेष टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। पहले से मिली खुफिया सूचना के अनुसार नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। उसी के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया।मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनमें एक इंसास राइफल और एक SLR (सेल्फ लोडिंग राइफल) शामिल है। मारे गए दो नक्सलियों के खिलाफ कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

झारखंड DGP का बयान :

राज्य के DGP ने पुष्टि की है कि इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली विवेक मारा गया है। अब तक कुल 8 शव बरामद किए जा चुके हैं और बाकी नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अभी और नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है, इसलिए सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।मुठभेड़ के बारे में DGP ने बताया कि जैसे ही जवानों ने जंगल में घेराबंदी शुरू की, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए रणनीतिक रूप से नक्सलियों को घेर लिया।

तीन महीने पहले भी हुई थी मुठभेड़ :

उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को भी इसी क्षेत्र में पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो नक्सली ढेर हुए थे। उस वक्त मारे गए नक्सलियों में मनोज बास्की और 15 लाख के इनामी नक्सली की पत्नी शांति देवी शामिल थीं। माना जा रहा है कि 20 जनवरी को गिरफ्तार किए गए 15 लाख के इनामी नक्सली से मिली सूचना के आधार पर ही यह हालिया कार्रवाई संभव हो सकी।

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी :

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ बेहद सख्त और योजनाबद्ध अभियान चला रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुठभेड़ नक्सल विरोधी अभियान की दिशा में एक बड़ी जीत है। झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई में शामिल सभी जवानों की सराहना की है और कहा है कि यह नक्सलवाद के खिलाफ जंग में एक अहम मोड़ साबित हो सकता है।

आशीष यादव की रिपोर्ट

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!