Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » झारखंड टेनिस क्रिकेट टीम मथुरा के लिए रवाना, 16 से 19 सितंबर तक होगा जूनियर नेशनल चैंपियनशिप

झारखंड टेनिस क्रिकेट टीम मथुरा के लिए रवाना, 16 से 19 सितंबर तक होगा जूनियर नेशनल चैंपियनशिप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड टेनिस क्रिकेट टीम मथुरा के लिए रवाना, 16 से 19 सितंबर तक होगा जूनियर नेशनल चैंपियनशिप

चतरा : झारखंड टेनिस क्रिकेट टीम मथुरा (उत्तरप्रदेश) में आयोजित होने वाले सातवें जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो गई। जिला परिषद उपाध्यक्ष सह टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रतियोगिता 16 से 19 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी।खिलाड़ियों के साथ नेशनल टेनिस क्रिकेट अंपायर प्रेम राणा भी मथुरा गए हैं। उन्हें पहली बार नेशनल स्तर पर अंपायरिंग करने का अवसर मिल रहा है। रवाना होने से पूर्व प्रेम राणा ने कहा कि वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इस अवसर का श्रेय पूरे झारखंड के लोगों और टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया को दिया।टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कन्हैया गुर्जर और सचिव मिनाक्षी गिरी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से टेनिस क्रिकेट आज नई ऊँचाइयों पर पहुंच रहा है।झारखंड स्टेट टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी ने खिलाड़ियों और अंपायर प्रेम राणा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और संघर्ष की सीख देता है तथा समाज से बुराइयों को दूर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!