Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » जनता दरबार में डीसी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार में डीसी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जनता दरबार में डीसी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को भेजते हुए उन्होंने विधि-सम्मत जांच कर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया।जनता दरबार में हजारीबाग शहर के सरफराज अहमद ने शहर में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश (नो-एंट्री) का समय बढ़ाने की मांग रखी।इस पर उपायुक्त ने सदर एसडीओ, ट्रैफिक डीएसपी और सहायक नगर आयुक्त को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।केरेडारी प्रखंड के पांडु पंचायत की मुखिया सकिबा खातून ने पुनर्वास स्थलों पर बिजली, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं खरना पंचायत की मुखिया निर्मला देवी ने गडरबारा के पास सगधोवा नदी पर पुल निर्माण कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।इसके अलावा हिंदेगीर गांव की कलेश्वरी देवी ने भूमि सीमांकन कर मुआवजा दिलाने की मांग की।उपायुक्त ने केरेडारी अंचलाधिकारी को मामले का निष्पादन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।जनता दरबार में भूमि मापी, दाखिल-खारिज, शिक्षकों की उपलब्धता और मुआवजा से जुड़े कई अन्य आवेदन भी प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और फरियादियों को निष्पक्ष व समयबद्ध न्याय का भरोसा दिलाया।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मंगला जुलूस में डीजे बजाना पड़ा भारी, हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने किया जब्त

मंगला जुलूस में डीजे बजाना पड़ा भारी, हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने किया जब्त ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

सलगावां स्कूल में वार्षिकोत्सव पर एफएलएन मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सलगावां स्कूल में वार्षिकोत्सव पर एफएलएन मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कटकमदाग: प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय सलगावां में वार्षिकोत्सव

जनता दरबार में डीसी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार में डीसी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित

रामनवमी व मंगला जुलूस को लेकर प्रशासन सतर्क, रूट वेरिफिकेशन और फ्लैग मार्च किया

रामनवमी व मंगला जुलूस को लेकर प्रशासन सतर्क, रूट वेरिफिकेशन और फ्लैग मार्च किया हजारीबाग: आगामी रामनवमी एवं मंगला जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित

Live Cricket

error: Content is protected !!