Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर चतरा में प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न

जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर चतरा में प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर चतरा में प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न

चतरा:भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना कार्य के सफल संचालन को लेकर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन बुधवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन, चतरा में संपन्न हुआ।जनगणना कार्य निदेशालय झारखंड, रांची के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण में जिला, उप-मंडल, चार्ज, अपर चार्ज और शहर जनगणना पदाधिकारियों को जनगणना से जुड़े तकनीकी और प्रायोगिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, प्रपत्रों के संधारण, डाटा संकलन की विधि और कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना की प्रक्रिया विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के उचित वितरण और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए इससे जुड़े सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और सटीकता के साथ करना होगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 12 मार्च 2026 को जिला एवं चार्ज स्तर के तकनीकी सहायकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, सिमरिया एसडीओ सह जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनुरंजन झा, सभी प्रखंडों के बीडीओ और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा में उपायुक्त सख्त, 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा में उपायुक्त सख्त, 10 दिनों में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश चतरा:समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री की अध्यक्षता में

हजारीबाग में जोनल क्राइम मीटिंग, IG सुनील भास्कर ने अपराध नियंत्रण और रामनवमी-ईद की तैयारियों की समीक्षा की

हजारीबाग में जोनल क्राइम मीटिंग, IG सुनील भास्कर ने अपराध नियंत्रण और रामनवमी-ईद की तैयारियों की समीक्षा की हजारीबाग:हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उत्तरी छोटानागपुर

KD माइंस क्रशर से उड़ती धूल ने ग्रामीणों का जीवन किया मुश्किल, खेती और स्वास्थ्य पर खतरा

KD माइंस क्रशर से उड़ती धूल ने ग्रामीणों का जीवन किया मुश्किल, खेती और स्वास्थ्य पर खतरा केरेडारी (NTPC KD Mines):केरेडारी प्रखंड स्थित एनटीपीसी की

चीन में तीन जुड़वां भाइयों की अनोखी शादी, एक ही दिन बने दूल्हे, कहानी वायरल

चीन में तीन जुड़वां भाइयों की अनोखी शादी, एक ही दिन बने दूल्हे, कहानी वायरल चीन (हेनान प्रांत):सोशल मीडिया पर तीन जुड़वां भाइयों की सामूहिक

Live Cricket

error: Content is protected !!