Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: कुछ नक्सली घायल, कई सामान बरामद

जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: कुछ नक्सली घायल, कई सामान बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: कुछ नक्सली घायल, कई सामान बरामद

पलामू:- मनातू थाना क्षेत्र के जसपुर गांव के पास जंगल में शनिवार को पुलिस और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान नक्सली सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई से पीछे हटने को मजबूर हो गए।सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगी है, हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों के कई सामान बरामद किए हैं, जिनमें हथियार, दवाइयां, पिट्ठू बैग और नक्सली साहित्य शामिल है।

गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची थी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में नक्सलियों की गतिविधि बढ़ रही है। इसी के आधार पर सुरक्षा बलों की टीम गश्त पर निकली थी। टीम जैसे ही जंगल में पहुंची, नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए मोर्चा संभाला और लगभग आधे घंटे तक मुठभेड़ चलती रही।

इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान तेज कर दिया है। जंगल के अलग-अलग हिस्सों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है ताकि कोई भी नक्सली बचकर भाग न सके।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान। हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

Live Cricket

error: Content is protected !!