Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » चौपारण में एनजीटी आदेशों की उड़ रही धज्जियां..

चौपारण में एनजीटी आदेशों की उड़ रही धज्जियां..

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चौपारण में एनजीटी आदेशों की उड़ रही धज्जियां..

रात के अंधेरे में फलफूल रहा अवैध बालू तस्करी का धंधा..

चौपारण (हजारीबाग): क्षेत्र में एक बार फिर अवैध बालू तस्करी का धंधा चरम पर है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रात के एक बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक जीटी रोड व आसपास के इलाकों में सैकड़ों ट्रैक्ट खुलेआम बालू लादकर विभिन्न रूटों से गुजर रहे हैं। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद यह अवैध कारोबार बिना किसी डर के जारी है, जिससे सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा खेल चौपारण अंचल कार्यालय की जानकारी में होते हुए भी प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। चौपारण के सीओ पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उनके क्षेत्राधिकार में इतनी बड़ी मात्रा में बालू की अवैध ढुलाई कैसे हो रही है ग्रामीणों का कहना है कि रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों की लंबी कतारें निकलती हैं, मगर अधिकारी मौन बने हुए हैं।लोगों का कहना है कि पहले कभी-कभार छापेमारी होती थी, लेकिन अब अधिकारियों की चुप्पी से तस्करों के हौसले बुलंद हैं। कुछ ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि रात में सीओ आवास के बाहर पहरा रहता है और उसके बाद ही बालू से लदे वाहन निकलते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि तस्करों का नेटवर्क कितना मजबूत है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि चौपारण क्षेत्र में रात्री गश्ती बढ़ाई जाए, थाना प्रभारी और सीओ की संयुक्त टीम बनाकर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए ताकि अवैध खनन पर रोक लग सके और पर्यावरण व कानून की गरिमा दोनों सुरक्षित रह सकें।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!