चौपारण के बेहरा तालाब में डूबी बच्ची, गोताखोरों की टीम ने शव को निकाला — मौके पर थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद

चौपारण (हजारीबाग): चौपारण प्रखंड के बेहरा आश्रम स्थित तालाब में शुक्रवार दोपहर एक बच्ची के डूबने की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में वहां मौजूद रहे और बचाव कार्य में सहायता करने लगे।थाना प्रभारी के निर्देश पर तत्काल चयकला से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। टीम के पहुंचने के बाद तालाब में गहन खोजबीन शुरू की गई और काफी मशक्कत के बाद बच्ची के शव को पानी से बाहर निकाला गया। इस घटना से गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मौके पर चौपारण सीईओ संजय यादव समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे












6 thoughts on “चौपारण के बेहरा तालाब में डूबी बच्ची, गोताखोरों की टीम ने शव को निकाला — मौके पर थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद”
Interesting read! Seeing more platforms prioritize responsible gaming – the deposit limits at 88 lucky ph slot download sound smart. Data trends do suggest players value security & control. Hope to see more innovation!
Interesting analysis! It’s smart to consider probability in lottery games – responsible gaming is key. Platforms like 88 lucky ph club emphasize security & deposit controls, which is reassuring for players. Good read!
Interesting analysis! Seeing more platforms prioritize responsible gaming-like the deposit controls at 88 lucky ph app casino-is a positive trend. Security & transparency are key for long-term trust in this space, definitely!
Sprunki Incredibox is a brilliant evolution of musical creativity-its expanded palette and intuitive design make composing a joy. Check out Sprunki for a fresh twist on sound and fun!
As a security consultant, it’s refreshing to see platforms like Sprunki Incredibox prioritize creativity while maintaining a clean, user-focused interface-something often overlooked in digital spaces.
Exploring keno strategies is like composing music-you need rhythm and precision. The same way Sprunki Incredibox blends creativity with structure, smart play balances luck and logic. Both reward thoughtful execution.