Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » चुरचू की डॉली ने रचा इतिहास झारखंड के सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में कॉमर्स टॉपर बनीं, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया सम्मानित

चुरचू की डॉली ने रचा इतिहास झारखंड के सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में कॉमर्स टॉपर बनीं, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चुरचू की डॉली ने रचा इतिहास झारखंड के सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में कॉमर्स टॉपर बनीं, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया सम्मानित.

डॉली ने रचा शिक्षा में इतिहास, गांव की बेटियाँ भी देश का भविष्य बदल सकती हैं : प्रदीप प्रसाद.

हजारीबाग:-झारखंड के शैक्षणिक इतिहास में एक नया अध्याय तब जुड़ गया जब हजारीबाग जिले के चुरचू गांव की छात्रा डॉली कुमारी ने मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की 12वीं बोर्ड परीक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम में 93.8% अंक प्राप्त कर राज्यभर के सभी 80 सीएम स्कूलों में प्रथम स्थान हासिल किया। अपनी असाधारण उपलब्धि से डॉली ने न केवल स्कूल और जिले का, बल्कि पूरे झारखंड का नाम गौरव से ऊँचा कर दिया है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर मंगलवार को सदर विधायक प्रदीप प्रसाद स्वयं डॉली के घर चुरचू पहुँचे और परिवारजनों के साथ मिलकर इस ऐतिहासिक सफलता की खुशी साझा की। उन्होंने डॉली को पुष्पगुच्छ और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया तथा उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की डॉली ने राज्य के शिक्षा क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह इस बात का प्रतीक है कि गांव की बेटियाँ भी देश की दिशा बदलने का माद्दा रखती हैं। केंद्रीय सरकार ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों की हरसंभव सहायता हेतु प्रतिबद्ध है। डॉली के पिता शंकर प्रसाद मेहता एक साधारण किसान हैं, जो केवल चौथी कक्षा तक पढ़ सके। माँ पुष्पा देवी एक गृहिणी हैं, जिन्होंने नौवीं तक शिक्षा प्राप्त की। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद, परिवार ने डॉली की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी।
डॉली कहती हैं,मैंने सिर्फ मेहनत और लगन पर भरोसा किया। आर्थिक परेशानियाँ थीं, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। यह मेरी नहीं, मेरे माता-पिता और शिक्षकों की भी जीत है। डॉली की ऐतिहासिक सफलता से चुरचू गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने मिठाइयाँ बाँटीं, और विधायक के आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। डॉली के माता-पिता की आँखों में गर्व के आँसू और मुस्कुराहट दोनों नजर आए।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!