चतरा में 15 वर्षीय किशोरी लापता, परिजन परेशान।

सदर थाना में दर्ज कराया गया सनहा, लोगों से सहयोग की अपील!

चतरा:शहर के दीभा मुहल्ला, इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर के समीप निवासी नागेंद्र कुमार राणा उर्फ गुड्डू राणा की 15 वर्षीय पुत्री बुधवार दोपहर से लापता है। किशोरी के अचानक लापता होने से परिजन काफी परेशान हैं और उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।परिजनों के अनुसार किशोरी बिना किसी को कुछ बताए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।इस संबंध में किशोरी के पिता ने सदर थाना चतरा में आवेदन देकर गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है और पुलिस से खोजबीन में सहयोग की मांग की है।परिजनों ने पुलिस प्रशासन और आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को किशोरी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत परिजनों या नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दें, ताकि उसे जल्द से जल्द खोजा जा सके।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे










