Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » घूसखोरी की कीमत पड़ी भारी,चौपारण सीएचसी प्रभारी सतीश कुमार ACB के हत्थे चढ़े

घूसखोरी की कीमत पड़ी भारी,चौपारण सीएचसी प्रभारी सतीश कुमार ACB के हत्थे चढ़े

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घूसखोरी की कीमत पड़ी भारी,चौपारण सीएचसी प्रभारी सतीश कुमार ACB के हत्थे चढ़े

ममता वाहन बिल पर सिग्नेचर के एवज में मांगी थी 3000 की रिश्वत, एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा

हजारीबाग:– स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सतीश कुमार को 3000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।ACB को यह शिकायत दादपुर गांव निवासी उज्जवल सिंह ने दी थी, जो ममता वाहन के मालिक हैं। उज्जवल सिंह ने आरोप लगाया कि उनके तीन से चार महीनों के बकाया बिल (लगभग 25,000 रुपये) के भुगतान के लिए प्रभारी सतीश कुमार ने सिग्नेचर करने की एवज में 5000 रुपये की रिश्वत मांगी,लेकिन 3000 रुपये लेते हुए ACB की टीम ने पकड़ी है।शिकायत की जांच के बाद ACB ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और सोमवार को सतीश कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा। उन्हें गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।इस कार्रवाई के बाद चौपारण सीएचसी समेत पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय कर्मचारियों के बीच ACB की सक्रियता को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!