Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » घाघरा जलप्रपात हादसे के मृतक के घर पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल, परिजनों को बंधाया ढांढस

घाघरा जलप्रपात हादसे के मृतक के घर पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल, परिजनों को बंधाया ढांढस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाघरा जलप्रपात हादसे के मृतक के घर पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल, परिजनों को बंधाया ढांढस

हजारीबाग:-केरेडारी क्षेत्र स्थित घाघरा जलप्रपात में हाल ही में हुई दुखद दुर्घटना में हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के 22 वर्षीय युवक आशीष कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। आशीष कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत हरि नगर गांव के निवासी थे। इस हादसे ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है। खास बात यह है कि आशीष कुमार की शादी महज आठ दिन पूर्व अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम विवाह के तहत हुई थी।आशीष झारखंड सरकार के प्रचार वाहन के लिए एक निजी एजेंसी में ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु ने दो परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया।

सांसद ने परिजनों से की मुलाकात, जताया दुख

रविवार को मृतक आशीष कुमार के आवास पर पहुंचे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने मृतक के दादा जगदीश राम, पिता देबू राम और पत्नी के पिता जोधन राम से मिलकर ढांढस बंधाया। सांसद ने कहा कि वे इस कठिन समय में परिवार के साथ हैं और हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं।”मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति दे।सांसद ने आश्वासन दिया कि आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाली सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने के लिए वे पूरी कोशिश करेंगे।इस दुखद मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष इन्द्रनारायण कुशवाहा, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव, पूर्व प्रमुख अशोक यादव, कमल साव, बसंत यादव, सुरेंद्र गुप्ता, सुरेश राम, मनोज पासवान, गंगा राम, किशोरी पासवान, कृष्णा मेहता, काशी पासवान, सुखदेव पासवान, अविनाश पासवान, दीपक पासवान समेत कई अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!