Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » गुमला में 2 ट्रकों की टक्कर से लगी भीषण आग, चालक की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत

गुमला में 2 ट्रकों की टक्कर से लगी भीषण आग, चालक की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गुमला में 2 ट्रकों की टक्कर से लगी भीषण आग, चालक की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत

गुमला :-जिले के पालकोट में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशल हाईवे-23 पर 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसके बाद एक ट्रक में भीषण आग लग गयी। हादसे में ट्रक चालक कुबेर गोस्वामी की जिंदा जलकर मौत हो गयी। वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का निवासी था और कोयला लदा ट्रक लेकर टाटा जा रहा था।मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात करीब 8 बजे पालकोट थाना क्षेत्र के मांगर मोहा मोड़ के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंबिकापुर के आंबा गांव से कोयला लेकर टाटा जा रहे ट्रकों का काफिला इसी मोड़ पर पहुंचा था। तभी सामने से आ रहे एक खाली ट्रक से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक की जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर के तुरंत बाद कोयला लदे ट्रक में आग लग गयी। चालक कुबेर गोस्वामी ट्रक में ही फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। भीषण आग में झुलसकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

हादसे की सूचना मिलते ही पालकोट पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर यातायत रोक दिया। रात 8:40 बजे फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक कोयले से भरा ट्रक पूरी तरह जल चुका था। आग बुझाने के बाद ट्रक में एक कंकाल मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह चालक कुबेर गोस्वामी का ही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!