गिरिडीह में दो ऑटो की टक्कर, 14 लोग घायल
गिरिडीह:-गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में रविवार को दुमका-रांची मुख्य मार्ग पर जीतकुंडी के पास दो ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ऑटो विपरीत दिशा से आ रहे थे और अचानक नियंत्रण खो देने से यह टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बिरनी थाना की पुलिस और एसआई शंभू सिंह मौके पर पहुंचे।घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें गंभीर रूप से घायल प्रेमचंद यादव और संजय डोम को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।पुलिस ने दोनों ऑटो जब्त कर लिए हैं और घटना की जांच जारी है।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे