गिद्धौर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण।

गिद्धौर:चतरा लोकसभा के माननीय सांसद आदरणीय कालीचरण सिंह जी के शिक्षा विभाग के सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार राणा ने गिद्धौर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी वार्डन से प्राप्त की।
निरीक्षण के क्रम में सांसद प्रतिनिधि ने बालिकाओं की सुरक्षा, अनुशासन, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्था एवं शैक्षणिक माहौल को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, ताकि वे निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण कर सकें।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार एवं सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा जी भी उपस्थित रहे।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











