Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » गिद्धौर में 639 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अफीम प्रोसेसिंग गिरोह का हुआ भंडाफोड़

गिद्धौर में 639 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अफीम प्रोसेसिंग गिरोह का हुआ भंडाफोड़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिद्धौर में 639 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अफीम प्रोसेसिंग गिरोह का हुआ भंडाफोड़

गिधौर,चतरा:-चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर से रोहमर जाने वाले रास्ते पर अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया श्री शुभम कुमार खंडेलवाल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।छापामारी दल ने तत्परता दिखाते हुए लोटार डैम के पास दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मेन्द्र यादव उर्फ धनंजय यादव,पिता:-टहल यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष, ग्राम सलगा, थाना गिद्धौर, जिला चतरा) तथा दीपक कुमार दांगी,पिता:-हरलाल दांगी (उम्र लगभग 30 वर्ष, ग्राम गिद्धौर, जिला चतरा) शामिल हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से 639 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे खुंटी जिले से अफीम लाकर चतरा-हजारीबाग सीमा के जंगलों में उसका प्रोसेसिंग कर ब्राउन शुगर तैयार करते थे और गिद्धौर, चतरा, हजारीबाग समेत अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे।इस मामले में इसके आधार पर प्राथमिकी के कुल 11 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध गिद्धौर थाना कांड संख्या 34/25, दिनांक 14.05.2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 111(2)(B) BNS एवं एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 17(C)/21(C)/22(C)/27(A)/28/29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

बरामद सामग्रियाँ :

  • ब्राउन शुगर – 639 ग्राम
  • मोटरसाइकिल – 1
  • स्कूटी – 1
  • मोबाइल फोन – 2

छापामारी दल के सदस्य :

  1. श्री शुभम कुमार खंडेलवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया
  2. पुअनि अमित कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, गिद्धौर
  3. पुअनि सुनील कुमार सिंह, गिद्धौर थाना
  4. सशस्त्र बल, गिद्धौर थाना

पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!