Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » गिद्धौर में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक धराए, पुलिस ने की कार्रवाई तेज।

गिद्धौर में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक धराए, पुलिस ने की कार्रवाई तेज।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिद्धौर में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक धराए, पुलिस ने की कार्रवाई तेज

गिद्धौर:-गिद्धौर थाना क्षेत्र में चल रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को पुलिस ने दो युवकों को छह ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमराय श्री शुभम कुमार खंडेलवाल के निर्देश पर की गई।जानकारी के अनुसार, गिद्धौर थाना गेट के पास चेकिंग के दौरान दो युवक संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते दिखे। तलाशी लेने पर उनके पास से नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद किया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान टिंकु कुमार (21 वर्ष) और आकाश कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों चतरा जिला के सदर थाना अंतर्गत ग्राम दारीयातु (मैनी महुआ) के निवासी हैं।पुलिस ने उनके पास से दो मोटरसाइकिल (हीरो ग्लैमर और हीरो स्प्लेंडर) और दो स्क्रीन टच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस संबंध में गिद्धौर थाना में कांड संख्या 25/2025 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।इस कार्रवाई में गिद्धौर थाना के सहायक अवर निरीक्षक विद्यानंद शर्मा एवं थाना रिजर्व गार्ड की अहम भूमिका रही।पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में नशा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

आशीष यादव की रिपोर्ट

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!