गांव का बेटा बना यूट्यूब स्टार: गिद्धौर के प्रताप उज्ज्वल का ‘युवा सत्याग्रह’ पहुंचा 50 हजार सब्सक्राइबर पार

गिद्धौर (चतरा):-चतरा जिला के गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित सिंदुवारी गांव के एक युवा ने अपने हौसले और मेहनत से मिसाल कायम की है। गांव के प्रताप कुमार उज्ज्वल, पिता निरंजन दुबे, ने 2022 में ‘युवा सत्याग्रह’ नामक यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी। आज उनके चैनल ने 50 हजार से अधिक सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है और उनकी वीडियो लाखों में व्यूज बटोर रही हैं।प्रताप उज्ज्वल ने बताया कि यूट्यूब पर शुरुआत करना आसान नहीं था। उन्होंने कई संवेदनशील और जनहित की खबरें अपने चैनल के माध्यम से सामने लाईं, जिससे कई प्रभावशाली लोगों को असहजता हुई।
परिणामस्वरूप, उन्हें धमकियों और मानसिक दबाव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने इन सब बातों को नजरअंदाज करते हुए अपने मिशन को जारी रखा।उनके मुताबिक, “युवा सत्याग्रह सिर्फ एक चैनल नहीं, बल्कि आवाज़ है उन मुद्दों की, जो अक्सर दबा दी जाती हैं। इस रास्ते में मुश्किलें बहुत आईं, लेकिन दर्शकों के समर्थन ने मुझे हिम्मत दी।”प्रताप की सफलता का जश्न उनके गांव में भी देखने को मिला। 50 हजार सब्सक्राइबर पूरे होने पर उन्होंने गांव के बच्चों के साथ केक काटकर खुशी मनाई।
ग्रामीणों ने भी इस मौके पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।आज प्रताप न केवल एक सफल यूट्यूबर हैं, बल्कि गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उन्होंने यह साबित किया है कि अगर इरादा पक्का हो तो ग्रामीण क्षेत्र से भी ग्लोबल मंच तक पहुंचा जा सकता है।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











