Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » खामोश चालों में तेज दिमागों की टक्कर: हजारीबाग में ऑल इंडिया फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

खामोश चालों में तेज दिमागों की टक्कर: हजारीबाग में ऑल इंडिया फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

खामोश चालों में तेज दिमागों की टक्कर: हजारीबाग में ऑल इंडिया फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

हजारीबाग:-हजारीबाग के खेल इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन (HDCA) के तत्वावधान में, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन एवं ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन की अनुमति से आयोजित तृतीय एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2025 का विधिवत शुभारंभ रविवार, 11 मई को शंकरपुर स्थित एंजेल हाई स्कूल परिसर में हुआ।इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से 600 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। आयोजन स्थल पर खेलप्रेमियों, अभिभावकों और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामयी बना दिया।टूर्नामेंट डायरेक्टर करण जायसवाल ने कहा, “हजारीबाग की धरती पर शतरंज प्रतिभाओं का महाकुंभ साकार हो रहा है। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए अवसर है, बल्कि जिले के गौरव का प्रतीक भी है।” उन्होंने यह भी बताया कि यह आयोजन हजारीबाग को राष्ट्रीय शतरंज मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।प्रतियोगिता का दूसरा दिन (सोमवार) पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। चौथे राउंड तक झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी शीर्ष पाँच की दौड़ में शामिल हैं। इनमें अभिषेक दास, पल्लब बाला, रूपम मुखर्जी, शॉन चौधरी, अंगजीत बनर्जी, सिकंदर अनीस, कुमार गौरव, अभिनव सिंह, अभीर मित्रा एवं अधिराज मित्रा प्रमुख नाम हैं। इनकी चालों में अनुभव, धैर्य और आत्मविश्वास की झलक दिखी।आयोजकों द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर की व्यवस्थाएँ की गई हैं—जिसमें डिजिटल घड़ियाँ, स्वतंत्र निर्णायक मंडल, चिकित्सा सुविधा और खेल-अनुकूल वातावरण की विशेष व्यवस्था शामिल है। एंजेल हाई स्कूल परिसर को पूरी तरह शतरंज प्रतियोगिता के अनुकूल रूप से सुसज्जित किया गया है।हजारीबाग संघ के सचिव मनमीत अकेला ने कहा कि, “हमारा उद्देश्य है कि स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिले और वे आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँच सकें।”टूर्नामेंट 15 मई तक चलेगा, जिसके बाद समापन समारोह में विजेताओं को आकर्षक ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजन टीम के सभी अधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। यह आयोजन हजारीबाग को बौद्धिक खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिला रहा है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!