Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » खाद्य सुरक्षा को लेकर मटन–चिकन दुकानों का औचक निरीक्षण, नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा को लेकर मटन–चिकन दुकानों का औचक निरीक्षण, नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

खाद्य सुरक्षा को लेकर मटन–चिकन दुकानों का औचक निरीक्षण, नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

हजारीबाग:खाद्य सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सोमवार को शहर के विभिन्न मटन एवं चिकन दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।निरीक्षण के दौरान लेपो रोड खिरगांव, इमलीकोठी, मिशन हॉस्पिटल क्षेत्र, दीपूगढ़ा एवं हीराबाग चैक स्थित कई मटन–चिकन दुकानों की जांच की गई। जांच में गोल्डेन चिकन सेंटर, भारत मटन शॉप, रॉयल चिकन सेंटर, प्रिंस मटन शॉप, मुस्कान चिकन सेंटर सहित अन्य दुकानों का निरीक्षण किया गया।जांच के क्रम में कई दुकानों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा खाद्य सुरक्षा मानक विनियम (लाइसेंस एवं पंजीकरण) 2011 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। कई प्रतिष्ठानों में खाद्य अनुज्ञप्ति अथवा पंजीकरण उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा खुले में मांस लटकाकर बिक्री तथा अस्वच्छ परिसर में मांस काटकर विक्रय किए जाने की स्थिति भी सामने आई।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी दुकानदारों को स्वच्छता एवं लाइसेंस संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “खाद्य सुरक्षा को लेकर मटन–चिकन दुकानों का औचक निरीक्षण, नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!