Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » खबर का हुआ असर,सड़क पर मजदूर की पिटाई करने वाला पुलिस जवान सस्पेंड, एसपी ने लिया सख्त एक्शन

खबर का हुआ असर,सड़क पर मजदूर की पिटाई करने वाला पुलिस जवान सस्पेंड, एसपी ने लिया सख्त एक्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

खबर का हुआ असर,सड़क पर मजदूर की पिटाई करने वाला पुलिस जवान सस्पेंड, एसपी ने लिया सख्त एक्शन

चतरा:- चतरा जिले में शनिवार की शाम एक शर्मनाक घटना सामने आई, जिसमें सिविल ड्रेस में एक पुलिस जवान ने एक मजदूर को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा। यह घटना गंदौरी मंदिर के पास पवन होटल के समीप हुई। राहगीरों द्वारा इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के सामने आने के बाद राष्ट्रीय समाचार डॉट कॉम ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया।खबर के प्रसारण के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुमित कुमार अग्रवाल ने मामले की जांच के निर्देश दिए। जांच की जिम्मेदारी सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी जवान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

“बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसा व्यवहार” – एसपी

एसपी सुमित अग्रवाल ने कहा, “पुलिस का एक मर्यादित आचरण होता है। जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारियों और जवानों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि वे जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें।”

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!