Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » कोल इंडिया चेयरमैन से मिले सांसद मनीष जायसवाल हजारीबाग की कोल परियोजनाओं की प्रगति और श्रमिक हितों पर की विस्तृत चर्चा

कोल इंडिया चेयरमैन से मिले सांसद मनीष जायसवाल हजारीबाग की कोल परियोजनाओं की प्रगति और श्रमिक हितों पर की विस्तृत चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कोल इंडिया चेयरमैन से मिले सांसद मनीष जायसवाल
हजारीबाग की कोल परियोजनाओं की प्रगति और श्रमिक हितों पर की विस्तृत चर्चा

हजारीबाग:-हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को कोल इंडिया लिमिटेड के कोलकाता स्थित मुख्यालय पहुंचकर चेयरमैन पी.एम. प्रसाद से शिष्टाचार भेंट की और हजारीबाग क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य कोल परियोजनाओं की प्रगति, कर्मचारियों के हितों और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी समस्याओं पर संवाद स्थापित करना था।सांसद जायसवाल ने दुर्घटना में अपंग हुए श्रमिकों के आश्रितों को शीघ्र मुआवजा व रोजगार उपलब्ध कराने हेतु लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए समिति गठन की मांग की। उन्होंने कहा कि इस समिति की अनुपस्थिति के कारण प्रभावित परिवारों को अनावश्यक विलंब का सामना करना पड़ रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कोल कर्मियों के आवासों एवं आसपास के क्षेत्रों की अवस्थापना सुधार की भी आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की नई और बंद पड़ी कोल परियोजनाओं जैसे अरगड्डा काजू बगान, आरा कुजू, पुंडी कुजू, केदला, के.के. कोलियरी, सौंदा डी और रजरप्पा-दामोदर क्षेत्रों की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए इनके शीघ्र संचालन की मांग रखी।सांसद ने सीएसआर मद से हजारीबाग क्षेत्र के सीसीएल कोलियरी क्षेत्रों में हाई मास्ट लाइट्स लगाए जाने का भी प्रस्ताव रखा, जिससे स्थानीय जनता को सुविधा और सुरक्षा मिल सके।इस अवसर पर कोल इंडिया के चेयरमैन पी.एम. प्रसाद ने सांसद जायसवाल द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!