Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » कैबिनेट बैठक के चलते टला कांग्रेस जांच दल का बड़कागांव-केरेडारी दौरा, नई तिथि जल्द होगी घोषित

कैबिनेट बैठक के चलते टला कांग्रेस जांच दल का बड़कागांव-केरेडारी दौरा, नई तिथि जल्द होगी घोषित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कैबिनेट बैठक के चलते टला कांग्रेस जांच दल का बड़कागांव-केरेडारी दौरा, नई तिथि जल्द होगी घोषित।

हजारीबाग:हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड तथा रामगढ़ जिले के पतरातू क्षेत्र में खनन कंपनियों द्वारा विस्थापितों के शोषण और स्थानीय प्रशासन की भूमिका को लेकर झारखंड कांग्रेस द्वारा गठित पाँच सदस्यीय जांच समिति की एक अहम बैठक बुधवार को रांची में संपन्न हुई।बैठक में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू एवं समिति के संयोजक सह मंत्री राधाकृष्ण किशोर उपस्थित रहे। इस बैठक में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी शामिल हुए।बैठक में बड़कागांव और केरेडारी क्षेत्र में हो रहे विस्थापन से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की गई। कांग्रेस प्रभारी के. राजू के निर्देशानुसार गुरुवार को रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पाँच सदस्यीय जांच समिति की एक और बैठक आहूत की गई है, जिसमें विस्थापन से जुड़े मुद्दों को कैबिनेट में रखने पर चर्चा होगी।बताया गया कि 5 फरवरी को अचानक कैबिनेट बैठक आहूत होने के कारण कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का बड़कागांव-केरेडारी प्रस्तावित दौरा कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। समिति द्वारा स्पष्ट किया गया कि कैबिनेट बैठक के बाद जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों के दौरे की नई तिथि घोषित की जाएगी।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विस्थापन से संबंधित समस्याओं—भूमि अधिग्रहण कानून 2013 का अनुपालन, विस्थापन आयोग का क्रियान्वयन, स्थानीय मजदूरों को एचपीसी नियम के तहत भुगतान, पतरातू विद्युत निगम लिमिटेड एवं पतरातू छाई डैम से जुड़े मुद्दों—को कैबिनेट में रखा जाएगा।मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आश्वस्त किया कि कैबिनेट में मुद्दे उठाने के बाद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी तथा सरकार से त्रिपक्षीय वार्ता कराकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!