Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » अंतरराष्ट्रीय समाचार » केंद्र सरकार जल, जंगल और जमीन के साथ कर रही खिलवाड़ : अंबा प्रसाद

केंद्र सरकार जल, जंगल और जमीन के साथ कर रही खिलवाड़ : अंबा प्रसाद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

केंद्र सरकार जल, जंगल और जमीन के साथ कर रही खिलवाड़ : अंबा प्रसाद

अहमदाबाद में कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड की पूर्व विधायक ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अहमदाबाद:- कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड की बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा कि आज देश में न केवल आम जनता के साथ, बल्कि प्रकृति — जल, जंगल और जमीन — के साथ भी अन्याय हो रहा है। केंद्र सरकार के फैसलों से देश के जंगल नष्ट हो रहे हैं, पशु-पक्षी बेघर हो रहे हैं और स्थानीय निवासियों की आजीविका खतरे में पड़ रही है।

झारखंड के आदिवासी हितों की अनदेखी का आरोप

अंबा प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की पहचान जल, जंगल और जमीन से जुड़ी है। लेकिन सरकार अपने चहेते उद्योगपतियों को बड़े-बड़े प्रोजेक्ट देकर जंगल और जमीन को बर्बाद कर रही है। न तो वहां के लोगों को रोजगार मिल रहा है, न सुरक्षा और न ही बुनियादी सुविधाएं।

जनता से एकजुट होकर लड़ाई की अपील

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ झारखंड की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे देश की जनता के अधिकारों पर हमला है। ऐसे अन्याय के खिलाफ सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!