Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » कुजू में कोयला व्यवसाई डब्बू सिंह के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गिरोह ने ली जिम्मेदारी

कुजू में कोयला व्यवसाई डब्बू सिंह के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गिरोह ने ली जिम्मेदारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुजू में कोयला व्यवसाई डब्बू सिंह के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गिरोह ने ली जिम्मेदारी।

रामगढ़ :रामगढ़ जिले के कुजू नया मोड़ स्थित कोयला व्यवसाई डब्बू सिंह के आवास पर सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे और आवास की ओर कई राउंड फायरिंग कर फरार हो गए।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। फायरिंग की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आवास को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।सूत्रों के अनुसार, कुख्यात राहुल दुबे गिरोह ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी डब्बू सिंह को इस गिरोह की ओर से जान से मारने की धमकी दी जा चुकी थी। गिरोह द्वारा कथित तौर पर कहा गया है कि फोन कॉल को नजरअंदाज करने के कारण यह कार्रवाई की गई है और आगे और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।घटना की सूचना मिलते ही कुजू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!