Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को किया 3 साल के लिए निष्कासित

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को किया 3 साल के लिए निष्कासित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को किया 3 साल के लिए निष्कासित।

NTPC कार्रवाई और सीएम पर बयान के बाद अनुशासन समिति का बड़ा फैसला।

राष्ट्रीय समाचार डेस्क:झारखंड की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को तीन वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी की अनुशासन समिति के निर्देश पर की गई है।योगेंद्र साव के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में यह सख्त कदम उठाया है।बताया जा रहा है कि 19 मार्च को बड़कागांव क्षेत्र में NTPC द्वारा अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए योगेंद्र साव से जुड़े निर्माण को ध्वस्त किया गया था। इस कार्रवाई के बाद योगेंद्र साव ने मुख्यमंत्री पर तीखी टिप्पणी की थी, जिसके बाद पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया।सूत्रों के अनुसार, सीएम पर दिए गए बयान और हालिया घटनाक्रम को ही निष्कासन की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल इस फैसले के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बहोरनपुर में सरहुल की धूम, मुन्ना सिंह ने मांदर की थाप पर किया पारंपरिक नृत्य

बहोरनपुर में सरहुल की धूम, मुन्ना सिंह ने मांदर की थाप पर किया पारंपरिक नृत्य। पूर्व प्रत्याशी बोले— सरहुल प्रकृति, आस्था और एकता का प्रतीक

हाई कोर्ट का कड़ा एक्शन! अब्दुल हकीम पर NBW जारी, चतरा एसपी को गिरफ्तारी का आदेश

हाई कोर्ट सख्त: पेश नहीं होने पर अब्दुल हकीम के खिलाफ NBW जारी। चतरा एसपी को गिरफ्तारी कर 1 अप्रैल को कोर्ट में पेश करने

गैंगस्टर प्रिंस खान का डिजिटल नेटवर्क बेनकाब, फर्जी इंस्टाग्राम ID से चला रहा गिरोह

गैंगस्टर प्रिंस खान का डिजिटल नेटवर्क बेनकाब, फर्जी इंस्टाग्राम ID से चला रहा गिरोह। महिला के नाम से बनाई प्रोफाइल, कोडवर्ड में होती थी बातचीत;

मांदर की थाप और सरहुल की धूम: क्यों मनाया जाता है प्रकृति पर्व ‘सरहुल’, क्या हैं इसके मायने?

प्रकृति महापर्व सरहुल की धूम, अखड़ा में उमड़ी आस्था की भीड़ पांच गांवों ने मिलकर की मां सरना की परिक्रमा, अच्छी वर्षा और समृद्धि की

Live Cricket

error: Content is protected !!