Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » “ऑपरेशन सिंदूर: नारी शक्ति, सैन्य पराक्रम और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक” – सांसद मनीष जायसवाल

“ऑपरेशन सिंदूर: नारी शक्ति, सैन्य पराक्रम और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक” – सांसद मनीष जायसवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

“ऑपरेशन सिंदूर: नारी शक्ति, सैन्य पराक्रम और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक” – सांसद मनीष जायसवाल

हज़ारीबाग:-पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकार और सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “भारत की अस्मिता पर किए गए प्रहार का करारा उत्तर” बताया।सांसद जायसवाल ने कहा, “यह केवल एक सैन्य ऑपरेशन नहीं बल्कि उन वीर नारियों को समर्पित एक भावनात्मक प्रतिकार है, जिनके माथे से सिंदूर मिटा। अब भारत केवल आँसू नहीं बहाता, वह बदला भी लेता है – वह भी दुश्मन की धरती पर।”उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की विशेषता यह रही कि इसका नेतृत्व दो महिला सैन्य अधिकारियों ने किया। यह मिशन नारी शक्ति, सैन्य रणनीति और राष्ट्र नेतृत्व का अद्वितीय संगम बन गया है। उन्होंने गर्वपूर्वक कहा, “भारत की बेटियाँ अब सिर्फ़ सीमाओं की रक्षक नहीं, बल्कि शत्रु की सीमाएँ लांघकर इतिहास रचने वाली शक्तियाँ बन चुकी हैं।”सांसद जायसवाल ने ऑपरेशन के भौगोलिक विस्तार की ओर भी ध्यान दिलाते हुए कहा कि यह कार्रवाई केवल कश्मीर तक सीमित नहीं रही, बल्कि आतंकी घुसपैठ के केंद्र तक पहुँचकर खतरे को जड़ से समाप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अब भारत की नई नीति बन चुकी है कि “जहाँ से खतरा उत्पन्न होता है, वहाँ जाकर उसे खत्म करना”।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए सांसद ने कहा कि उनका निर्णायक नेतृत्व, आधुनिक सैन्यकरण और वैश्विक मंचों पर भारत की सशक्त उपस्थिति इस अभियान की सफलता की बुनियाद है। “प्रधानमंत्री मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब सहनशीलता की सीमा पार नहीं करेगा,” उन्होंने जोड़ा।इस पूरे अभियान को नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में देखते हुए सांसद जायसवाल ने कहा कि यह केवल बदले की नहीं, बल्कि देशवासियों में भरोसे की पुनः पुष्टि है – “जब भी कोई भारत माता की ओर आँख उठाएगा, वह आँख हमेशा के लिए बंद कर दी जाएगी।”

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!