Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर अभाविप ने मनाया विजय उत्सव

ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर अभाविप ने मनाया विजय उत्सव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर अभाविप ने मनाया विजय उत्सव
भारतीय सेना के पराक्रम को किया नमन, विश्वविद्यालय परिसर में निकाली यात्रा

हजारीबाग:-भारतीय सेना द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” के अंतर्गत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई की सफलता पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हजारीबाग इकाई द्वारा विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में विजय उत्सव मनाया गया।कार्यक्रम के तहत पीजी आर्ट्स ब्लॉक से लेकर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार तक एक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यात्रा के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर देश की सेना को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

अभाविप के प्रदेश सह मंत्री रोहित पांडे ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि देश के सम्मान का प्रतीक है। आतंकवाद को पनाह देने वालों को अब भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। यह विजय हमारे वीर जवानों की शौर्यगाथा है।”उन्होंने कहा कि पहलगाम में निर्दोष भारतीय पर्यटकों की नृशंस हत्या के बाद इस कार्रवाई ने देशवासियों के आक्रोश को न्याय में बदला है। सेना की इस बहादुरी को लेकर हर युवा गौरव का अनुभव कर रहा है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, प्रांत संगठन मंत्री नीलेश कटारे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवलेश सिंह, विश्वविद्यालय सह संयोजक कृष्णा त्रिवेदी, जिला संयोजक बाबूलाल मेहता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रुद्र राज, निशांत अग्रवाल, साक्षी सिन्हा सहित नगर मंत्री यशवंत कुमार और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।अभाविप के कार्यकर्ताओं ने “जय हिन्द”, “भारतीय सेना अमर रहे”, और “भारत माता की जय” जैसे नारों के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!