Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » एक हाथ से लिखी गई सफलता की नई इबारत: विष्णु मुंडा ने JPSC में हासिल की 282वीं रैंक, JAS पद मिला

एक हाथ से लिखी गई सफलता की नई इबारत: विष्णु मुंडा ने JPSC में हासिल की 282वीं रैंक, JAS पद मिला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

एक हाथ से लिखी गई सफलता की नई इबारत: विष्णु मुंडा ने JPSC में हासिल की 282वीं रैंक, JAS पद मिला

रिपोर्ट: आशीष यादव

तमाड़/रांची:-झारखंड के युवा विष्णु मुंडा ने साबित कर दिया है कि कठिनाइयाँ चाहे जितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता जरूर मिलती है। विकलांगता, आर्थिक तंगी और पिछड़ेपन के बावजूद विष्णु ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में 282वीं रैंक हासिल कर JAS (झारखंड प्रशासनिक सेवा) पद प्राप्त किया है।विष्णु मुंडा एक आदिवासी समुदाय से आते हैं। उनके पिता एक गेस्ट हाउस में गार्ड की नौकरी करते हैं और माता गृहिणी हैं। विष्णु बचपन से ही शारीरिक रूप से विकलांग हैं — उनके एक हाथ नहीं है। लेकिन इस कमी को उन्होंने कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया।

पहले प्रयास में नहीं मिली सफलता, लेकिन नहीं मानी हार

विष्णु ने इससे पहले भी JPSC परीक्षा दी थी, लेकिन उस प्रयास में वह मुख्य परीक्षा (Mains) पास नहीं कर सके। अधिकांश लोग पहले असफल प्रयास के बाद हिम्मत हार जाते हैं, लेकिन विष्णु ने हार मानने की बजाय खुद को और निखारने का फैसला किया। कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और इस बार सफलता उनके कदम चूमी।आर्थिक तंगी के बावजूद विष्णु ने कभी किसी तरह की सुविधाओं की कमी को बहाना नहीं बनने दिया। न महंगे कोचिंग, न ही संसाधन – फिर भी विष्णु ने खुद से पढ़ाई की और मेहनत के बल पर आज वह उस मुकाम पर पहुंचे हैं जहाँ से न सिर्फ उनका भविष्य उज्जवल है, बल्कि वह समाज के लिए प्रेरणा भी बन चुके हैं।विष्णु बोले: “मैं चाहता हूँ कि मेरे जैसे बच्चे हार न मानें”हमसे बातचीत में विष्णु मुंडा ने कहा मैं चाहता हूँकि मेरे जैसे और भी विकलांग और आदिवासी बच्चे हार न मानें। मुश्किलें आएंगी, लेकिन मेहनत से हर बाधा पार की जा सकती है। मेरी ये सफलता मेरी माँ-बाप की दुआओं और मेरे हौसले की जीत है।”विष्णु की कहानी न केवल शिक्षा क्षेत्र में प्रेरणा देती है, बल्कि यह भी दर्शाती है किअगर राज्य सरकार और समाज मिलकर दिव्यांग और पिछड़े वर्ग के होनहार छात्रों को उचित मार्गदर्शन और अवसर दें, तो वे भी प्रशासनिक सेवा जैसे ऊँचे पदों तक पहुँच सकते हैं।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!