Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
नुक्कड़ नाटक के जरिये भी दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

हजारीबाग : समाहरणालय परिसर से शुक्रवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह रथ जिले के प्रखंडों व गांवों में भ्रमण कर आमजन को वन नेशन-वन राशन कार्ड, ऑनलाइन आवेदन, पीजीएमएस पोर्टल समेत विभाग की योजनाओं की जानकारी देगा। साथ ही अयोग्य लाभुकों द्वारा धोखाधड़ी की स्थिति में दंडात्मक प्रावधानों से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा।उपायुक्त ने बताया कि रथ के माध्यम से झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री नमक वितरण योजना, मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, चीनी वितरण योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की भी जानकारी दी जाएगी।आपूर्ति विभाग द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से पीवीटीजी, आपूर्ति श्रृंखला, दुर्गम व पहाड़ी क्षेत्र, हाट-बाजार और चौक-चौराहों पर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।इस अवसर पर उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, जनसंपर्क पदाधिकारी समेत कई विभागों के अधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!