उपायुक्त की अध्यक्षता में CSR बैठक, कंपनियों को एक-एक गांव गोद लेकर विकास करने का निर्देश

हजारीबाग:जिले के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में कार्यरत विभिन्न कंपनियों द्वारा सीएसआर मद से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।उपायुक्त ने कहा कि सीएसआर के माध्यम से जरूरतमंद और वंचित वर्गों के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। उन्होंने कंपनियों को सामाजिक दायित्व निभाते हुए जिले के कमजोर वर्गों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया।बैठक में पीवीटीजी समुदाय की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने, शौचालय निर्माण, सामुदायिक भवन, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, पशुपालन और आजीविका से जोड़ने वाले कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की बात कही गई। साथ ही कंपनियों को एक-एक गांव गोद लेकर उसके समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने जिले के मूक-बधिर विद्यालयों के जीर्णोद्धार, टीबी मरीजों और कुपोषित बच्चों को पोषक आहार उपलब्ध कराने तथा हाथी प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











