Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » उपायुक्त कीर्ती श्री ने किया सदर अस्पताल चतरा का औचक निरीक्षण

उपायुक्त कीर्ती श्री ने किया सदर अस्पताल चतरा का औचक निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उपायुक्त कीर्ती श्री ने किया सदर अस्पताल चतरा का औचक निरीक्षण।

चतरा:जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त कीर्ती श्री जी ने सदर अस्पताल चतरा का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों,ओपीडी, दवा वितरण कक्ष सहित अन्य इकाइयों का जायजा लिया।उपायुक्त ने चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, मरीजों को मिल रही उपचार सुविधाएं तथा साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया।निरीक्षण उपरांत पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में चल रहे अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।उन्होंने जानकारी दी कि सदर अस्पताल चतरा में मातृ एवं नवजात शिशु देखभाल विभाग का शुभारंभ शीघ्र किया जाएगा, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और गंभीर मामलों में मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।इस मौके पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!