Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » इचाक बाज़ार की जर्जर सड़कें बनीं आम जनता की मुसीबत,स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से की सड़क मरम्मत की अपील

इचाक बाज़ार की जर्जर सड़कें बनीं आम जनता की मुसीबत,स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से की सड़क मरम्मत की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

इचाक बाज़ार की जर्जर सड़कें बनीं आम जनता की मुसीबत,स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से की सड़क मरम्मत की अपील

हजारीबाग:-तेज़ बारिश ने मंगलवार को इचाक बाज़ार की बदहाल सड़क व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। बारिश के कुछ ही देर बाद मुख्य बाज़ार रोड जलमग्न हो गया, जिससे सड़क पर पानी का ऐसा बहाव हो गया कि राहगीरों के लिए चलना दूभर हो गया।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह समस्या हर वर्ष बारिश के मौसम में सामने आती है, लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।स्कूल जाने वाले बच्चों, बुज़ुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज़्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। जलजमाव के कारण कई जगहों पर हादसे की स्थिति भी बनी रहती है।स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग की है कि इचाक बाज़ार की सड़कों की शीघ्र मरम्मत की जाए और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि हर साल बारिश में लोगों को यह पीड़ा न झेलनी पड़े।स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जलभराव के कारण उनका व्यापार भी प्रभावित होता है और ग्राहकों की आवाजाही कम हो जाती है।अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस बार इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेकर ठोस कार्रवाई करता है या फिर इचाक के लोग एक बार फिर इंतजार करते रह जाएंगे।

रूपेश कुमार दास की रिपोर्ट

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!