Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » अंतरराष्ट्रीय समाचार » आतंकी हमले में मारे गये IB अधिकारी के घर पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पीड़ित परिवार को दिया हर संभव मदद का आश्वासन

आतंकी हमले में मारे गये IB अधिकारी के घर पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पीड़ित परिवार को दिया हर संभव मदद का आश्वासन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आतंकी हमले में मारे गये IB अधिकारी के घर पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पीड़ित परिवार को दिया हर संभव मदद का आश्वासन।

पश्चिम बंगाल:-जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के दौरान मारे गए आईबी अधिकारी मनीष रंजन के पश्चिम बंगाल झालदा स्थित आवास पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के नेतृत्व में जेएमएम विधायक विकास सिंह मुंडा और जेएमएम विधायक मंगल कालिंदी ने शोक संतप्त परिवार से घटना की जानकारी ली। इस दौरान आईबी अधिकारी मनीष रंजन की मां का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता मंगलेश कुमार मिश्रा ने बातचीत के क्रम में बताया की बचपन से ही मनीष रंजन मेधावी छात्र रहे। सिर्फ शिक्षा ही नहीं क्रिकेट में उनकी प्रतिभा और संगीत की कला ने उन्हें अपने प्रियजनों के बीच लोकप्रिय बनाए रखा। आज जब उनका बेटा नहीं रहा, तो ऐसा लगता है जैसे सब कुछ खत्म हो गया है। आईबी अधिकारी मनीष रंजन के परिजनों से मिलने के बाद कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि इस घटना से हम सभी आहत है। परिजनों ने कुछ समस्याओं रखा है जो जायज है, जैसे दूसरे राज्य में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के टीसी की बात हो या केंद्र सरकार के द्वारा नौकरी के प्रावधान की बात हो, इन समस्याओं को CM हेमंत सोरेन के समक्ष रखने का काम किया जाएगा। राज्य सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव मदद के लिए तैयार है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!