Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » अंतरराष्ट्रीय समाचार » आज रात हमला हुआ तो देंगे करारा जवाब, सेना को जवाबी कार्रवाई की खुली छूट : DGMO

आज रात हमला हुआ तो देंगे करारा जवाब, सेना को जवाबी कार्रवाई की खुली छूट : DGMO

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आज रात हमला हुआ तो देंगे करारा जवाब, सेना को जवाबी कार्रवाई की खुली छूट : DGMO

नई दिल्ली:-ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के तीनों अंगों की संयुक्त प्रेस वार्ता में बड़ा ऐलान किया गया है। डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि 10 मई को हुई सैन्य स्तर की बातचीत में बनी सहमति का यदि उल्लंघन होता है, तो सेना के पास जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी छूट होगी।सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पश्चिमी सीमा पर किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर भारतीय सेना तुरंत और प्रभावी जवाब देगी।शनिवार रात संघर्ष विराम और वायु क्षेत्र उल्लंघन की घटनाओं के बाद, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पश्चिमी सीमाओं पर तैनात कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने भी स्पष्ट निर्देश दिए कि अगर दुश्मन ने फिर से कोई हरकत की, तो सेना पूरी ताकत से जवाब देगी।

सीजफायर उल्लंघन की पूरी जिम्मेदारी पाकिस्तान की: विदेश सचिव
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सीजफायर का उल्लंघन अत्यंत निंदनीय है और इसकी पूरी जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे से सीजफायर लागू हुआ था, लेकिन महज चार घंटे में ही पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू कर दी और ड्रोन के ज़रिए कई शहरों को निशाना बनाया।सरकार ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भारत पर किसी भी प्रकार की आतंकी कार्रवाई को ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जाएगा और उसी स्तर पर जवाब दिया जाएगा। केंद्र सरकार के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, भारत अब हर आतंकी हरकत को राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीधा हमला मानेगा और उसी अनुरूप रणनीतिक कार्रवाई करेगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!