Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » अवैध बालू उठाव में पकड़े गए ट्रैक्टर को लेकर पहुंचे थे एसडीपीओ, थाने के गेट पर मिला ताला

अवैध बालू उठाव में पकड़े गए ट्रैक्टर को लेकर पहुंचे थे एसडीपीओ, थाने के गेट पर मिला ताला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पलामू, रेहला थाना प्रभारी ने एसडीपीओ को थाने में घुसने से रोका, एसपी ने किया निलंबित
अवैध बालू उठाव में पकड़े गए ट्रैक्टर को लेकर पहुंचे थे एसडीपीओ, थाने के गेट पर मिला ताला

पलामू:-पलामू जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ रेहला थाना प्रभारी द्वारा एसडीपीओ विश्रामपुर आलोक कुमार टूटी को थाना परिसर में प्रवेश करने से रोकने की घटना हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने रेहला थानेदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।घटना शुक्रवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार, एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने रात्रि गश्ती के दौरान एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू का उठाव करते हुए पकड़ा था। जब वे ट्रैक्टर को लेकर रेहला थाना पहुंचे, तो थाना परिसर का मुख्य गेट बंद था और उस पर ताला लटका हुआ था। एसडीपीओ ने तत्काल थानेदार को फोन किया, परंतु कोई उत्तर नहीं मिला।इसके बाद उन्होंने मौके पर मौजूद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से पूछताछ की, तो पता चला कि थाने के गेट पर ताला थानेदार के आदेश से लगाया गया था। एसडीपीओ ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार कर एसपी रीष्मा रमेशन को सौंपी।एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रेहला थानेदार को निलंबित कर, शहर थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारी गुलशन बिरुआ को रेहला थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया है।यह घटना पुलिस महकमे के भीतर अनुशासन और जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े करती है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संकेत दिया है कि कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे

शिवपुरी वार्ड-22 में मिताली रश्मि के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों समर्थक जुटे हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को लेकर शिवपुरी वार्ड संख्या-22 में राजनीतिक

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण।

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों एवं एसएसटी प्वाइंट का निरीक्षण। निर्वाचन व्यय की जांच को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान। हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

Live Cricket

error: Content is protected !!