Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » अवैध कोयला खदान से 13 दिन बाद तीन मजदूरों के शव बरामद, ग्रामीणों की एकजुटता लाई रंग

अवैध कोयला खदान से 13 दिन बाद तीन मजदूरों के शव बरामद, ग्रामीणों की एकजुटता लाई रंग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अवैध कोयला खदान से 13 दिन बाद तीन मजदूरों के शव बरामद, ग्रामीणों की एकजुटता लाई रंग

आशीष यादव, हजारीबाग

बड़कागांव,हज़ारीबाग:-केरेडारी प्रखंड के कंडाबेर स्थित अवैध कोयला खदान से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लगभग 13 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद तीन लापता मजदूरों के शव गहराई से बरामद किए गए हैं। ये तीनों मजदूर खावा नदी में आई अचानक बाढ़ के चलते खदान की गहराई में समा गए थे।बताया जा रहा है कि घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम ने तीन से चार दिनों तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला और लगातार 13 दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। ग्रामीणों की कड़ी मेहनत और एकजुटता की बदौलत रविवार देर शाम तीनों शव खदान की लगभग 130 फीट गहराई से निकाले गए।शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा जा रहा है। इलाके में शोक की लहर है, वहीं ग्रामीणों की जुझारू भावना और सहयोग की सराहना की जा रही है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!