Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » अवैध अफीम तस्करी की बड़ी साजिश विफल, सटीक सूचना नें चतरा पुलिस को दिलाई बड़ी कामयाबी..!

अवैध अफीम तस्करी की बड़ी साजिश विफल, सटीक सूचना नें चतरा पुलिस को दिलाई बड़ी कामयाबी..!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अवैध अफीम तस्करी की बड़ी साजिश विफल, सटीक सूचना नें चतरा पुलिस को दिलाई बड़ी कामयाबी..!

माफियाओं नें देश की राजधानी दिल्ली तक नशे के खेप को पहुँचाने की बनाई थी योजना, रडार पर दर्जनों सफेदपोश..!

2.800 किग्रा अफीम, पांच मोबाईल, बगैर नंबर टीवीएस अपाचे मोटरसाईकिल व तस्करी में प्रयुक्त तस्करों की स्कूटी जप्त..!

चतरा : जिले में सक्रिय प्रतिबंधित नशे के सौदागरों के विरुद्ध पुलिसिया अभियान निरंतर जारी है। इसी का नतीजा है कि चतरा के विभिन्न थानों की पुलिस लगातार अफीम तस्करों को न सिर्फ सलाखों के पीछे धकेल रही है, बल्कि उनके आर्थिक श्रोत पर भी करारा प्रहार कर रही है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड-बिहार बॉर्डर पर स्थित हंटरगंज थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों और अफीम तस्करों के बड़ी साजिश को विफल किया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन के नेतृत्व में गठित हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई पुरुषोत्तम अग्निहोत्री व एसआई रूपेश कुमार राय समेत अधिकारियों और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोसांईडीह के समीप से 02 किलो 800 ग्राम अवैध प्रतिबंधित अफीम के खेप के साथ अंतर्रराज्यीय गिरोह के पांच शातिर तस्करों को धर दबोचा है। गिरफ्तार तस्करों के पास से विभिन्न कंपनियों के पांच मोबाइल समेत तस्करी में प्रयुक्त एक ब्लू रंग का बिना नंबर टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल और होंडा डीईओ स्कूटी जप्त किया गया है।

यूपी, हरियाणा और दिल्ली में करते थे तस्करी..!

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चतरा-जोरी के तरफ से दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोग अवैध मादक पदार्थ के साथ हंटरगंज के रास्ते बिहार जा रहे हैं। प्राप्त गुप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में हंटरगंज थाना प्रभारी और सशस्त्र बल के अलावे अधिकारियों की संयुक्त टीम का गठन कर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। टीम ने तत्परता दिखाते हुए निर्देश के आलोक में हंटरगंज-डोभी मुख्यमार्ग पर स्थित झारखंड-बिहार बॉर्डर के समीप गोसाईडीह सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी नें बताया कि अभियान के दौरान ही टीम द्वारा मोटरसाइकिल और स्कूटी पर सवार तस्करों को संदेह के आधार पर रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में बाइक सवार गौतम कुमार के पास से विभिन्न कंपनियों का दो एंड्राइड मोबाइल व एक किलो 510 ग्राम अवैध अफीम तथा ललन कुमार के पास से 01 किलो 290 ग्राम अवैध अफीम जप्त किया गया है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्करों ने स्वीकार किया है कि वह लंबे समय से अफीम तस्करी के खेल में संलिप्त रहे हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर गौतम कुमार पूर्व में भी नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के एक केस में जेल जा चुका है। वहीं ललन कुमार के विरुद्ध चतरा सदर थाना में एनडीपीएस समेत अलग-अलग मामलों के दो कांड दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर गौतम वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के पहाड़पूरा और ललन इसी थाना क्षेत्र के बड़ाटांड़ गांव का रहने वाला हैं। इसके अलावा तीन अन्य गिरफ्तार तस्कर संदीप कुमार वशिष्ठनगर थाना के पहाड़पूरा गांव के निवासी हैं। जबकि कपिल कुमार और प्रवीण कुमार यादव सदर थाना क्षेत्र के राजगुरुआ गांव का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के गिरोह के द्वारा लंबे समय से अवैध अफीम का खेप ट्रेन के माध्यम से अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पंजाब के मंडियों में भेजी जाती थी। उन्होंने बताया कि गिरोह में शामिल कई अन्य माफियाओं और तस्करों के नाम का भी खुलासा गिरफ्तार तस्करों ने किया है, ये सभी पुलिसिया रडार पर हैं। इन सफेदपोश तस्करों और माफियाओं की गिरफ्तारी को लेकर भी स्पेशल टीम सभी संभावित स्थानों पर निरंतर छापेमारी अभियान चला रही है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!