Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » अटल स्मृति सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने लिया अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प

अटल स्मृति सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने लिया अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अटल स्मृति सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने लिया अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प।

हजारीबाग: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस सप्ताह के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन का मंगलवार को हजारीबाग विधायक सेवा कार्यालय में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, संचालन सुनील मेहता और धन्यवाद ज्ञापन सुमन कुमार ने किया।मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि अटल जी केवल प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले युगद्रष्टा नेता थे। उन्होंने बताया कि अटल जी ने सत्ता का उद्देश्य सेवा होना चाहिए यह सिद्ध किया।उन्होंने कहा कि अटल स्मृति सम्मेलन उसी वैचारिक यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता सुशासन, समावेशी विकास और राष्ट्र प्रथम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं।भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि अटल जी का जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।उनके नेतृत्व में देश ने मजबूत बुनियाद पाई और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्हीं विचारों को आगे बढ़ाया जा रहा है।विधायक प्रदीप प्रसाद ने अटल जी के विचारों—सुशासन, राष्ट्र प्रथम और जनसेवा—को अपने जीवन और आचरण में अपनाने का संकल्प लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अटल जी का चरित्र सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों में समान रूप से स्वीकार्य था। उनकी वाणी में ओज, उनकी कविता में संवेदना और उनके निर्णयों में राष्ट्र सर्वोपरि था।उन्होंने हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा, पारदर्शिता और सुशासन के मूल्यों के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने को अटल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
कार्यक्रम के अंत में अटल जी को नमन किया गया और उनके विचारों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया गया। सम्मेलन शांतिपूर्ण, गरिमामयी और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष, मंत्री, जिला परिषद सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मुखिया संघ और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!